कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने उद्यमी साथियों के साथ कु. शनाया शर्मा को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

0
44

कानपुर।दादा नगर इंडस्ट्रियल कोआपरेटिव इस्टेट के वरिष्ठ उद्यमी देशराज मिश्रा की नातिन एवं सुमित शर्मा व भावना शर्मा की सुपुत्री कु. शनाया शर्मा ने अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शनाया का चयन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘कल्चरल टैलेंट सर्च स्कालरशिप 2025-26’ के लिए हुआ है। कु. शनाया शर्मा वर्तमान में गुरूकुल रंजना देवी संगीत महाविद्यालय एवं ध्रुपद केन्द्र में सुप्रसिद्ध संगीत मार्तंड पंडित विनोद कुमार द्विवेदी एवं आयुष द्विवेदी से शास्त्रीय गायन की बारीकियां सीख रही हैं। इस गौरवमयी उपलब्धि पर कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने उद्यमी साथियों के साथ कु. शनाया शर्मा को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चेयरमैन विजय कपूर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, ‘यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारे उद्यमी परिवार की इस प्रतिभाशाली बेटी ने न केवल अपने माता-पिता, बल्कि दादा नगर कोआपरेटिव इस्टेट का नाम भी राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। शनाया की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से देशराज मिश्रा, हरीश ईसरानी, एडवोकेट महेश माखीजा, राकेश गुप्ता, वीरेन्द्र गुलाटी, अरविन्दर सिंह भाटिया, मयंक विज, हरि किशन सहित शनाया के परिवारजन एवं गणमान्य उद्यमी उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here