महाराजपुर में मातृ दिवस पर मां की महिमा का गूंजा स्वर

0
77

सरसौल,कानपुर। विकास खंड स्थित राजाराम कुक्कू बालिका इंटर कॉलेज, महाराजपुर में रविवार को मातृ दिवस का आयोजन भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में माताओं, छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों की मौजूदगी ने पूरे दिन को खास बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ अतिथियों और माताओं का अभिनंदन किया। परिसर को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था, जिससे उत्सव का माहौल बन गया।

मातृ दिवस का मुख्य आकर्षण माताओं द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। नृत्य, रैंप वॉक और अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों में माताओं ने अपनी छिपी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। मंच पर हर प्रस्तुति के साथ मां-बेटी के रिश्ते की गर्माहट साफ झलक रही थी।

समारोह के समापन पर सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विष्णु कुमार गुप्ता, अनूप कुमार गुप्ता, रागिनी सचान, राधा सिंह, मनीषा विश्वकर्मा, हेमलता गौतम सहित समस्त विद्यालय स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here