जनपद में पात्र गृहस्थी के लाभार्थी परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में बैठक सम्पन्न हुई

0
23

कानपुर।जिलाधिकारी ने जिला ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कि जनपद में कुल 3,36,615 राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें से अब तक 98,854 लाभार्थियों को ही स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि शेष पात्र लाभार्थियों को शीघ्र समूहों से जोड़ने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात बीएमएम (ब्लॉक मिशन मैनेजर) द्वारा नियमित फील्ड विजिट कर अधिक से अधिक समूहों का गठन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस कार्य की प्रगति की दैनिक समीक्षा जिला विकास अधिकारी किए जाने के निर्देश दिए तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए । उन्होंने यह भी कहा कि यदि आगामी 10 दिनों में जिन बीएमएम का कार्य संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद के शेष 2,67,761 राशन कार्ड धारकों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समूहों से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि खाद्य एवं रसद विभाग के सहयोग से कोटेदारों के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को समूह से जुड़ने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके अंतर्गत राशन वितरण दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा ग्राम पंचायतवार रोस्टर तैयार कर सदस्यता अभियान संचालित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, उचित दर की दुकानों (FPS) पर स्वयं सहायता समूह सदस्यता शिविर आयोजित किए जाएंगे। ब्लॉक मिशन प्रबंधक, समूह सखी एवं कोटेदारों की संयुक्त बैठकें आयोजित कर लाभार्थियों को समूहों से जोड़ने में सुगमता लाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए अधिक से अधिक पात्र परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए, जिससे उनकी आजीविका सुदृढ़ हो सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन, जिला विकास अधिकारी समेत समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here