फतेहपुर में ‘आरिका रिसॉर्ट’ का भव्य शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से लैस नई सौगात

0
34

फतेहपुर। शहर के तपस्वी नगर में सोमवार को आरिका रिसॉर्ट का भव्य उद्घाटन समाजसेवी अशोक तपस्वी एवं उनकी पत्नी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर जिले की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह और पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह ने शिरकत कर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
मीडिया से बातचीत में अशोक तपस्वी ने बताया कि रिसॉर्ट को शहरवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। यहां 16 वातानुकूलित कमरे, एक विशाल हॉल तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो कॉर्पोरेट मीटिंग, पारिवारिक समारोह और सामाजिक आयोजनों के लिए उपयुक्त हैं।
उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले मेहमानों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप से पिक-अप व ड्रॉप की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जो जल्द ही शुरू होगा।
कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, प्रदीप गर्ग, रिंकू लोहारी, शिवाकांत तिवारी, विजय शंकर शुक्ला, विद्या भूषण तिवारी, जागृति तिवारी, सीमा बाजपेई, कविता रस्तोगी और कोटेश्वर शुक्ला सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आधुनिक रिसॉर्ट के शुरू होने से जनपद में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा तथा शहर के विकास को नई गति मिलेगी।

देखे वीडियो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here