साइबर क्राइम पुलिस का सराहनीय कार्य, ठगी के शिकार लोगों को लौटाए गए 2.13 लाख रुपये

0
16

फतेहपुर। जनपद में साइबर क्राइम पुलिस की सक्रियता से ठगी के शिकार लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 2,13,121 रुपये की ठगी गई धनराशि पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में की गई। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और पीड़ितों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों की जांच के बाद साइबर सेल टीम ने संबंधित बैंकिंग चैनलों के माध्यम से रकम को सफलतापूर्वक रिकवर कराया।
पुलिस की इस तत्परता से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। धनराशि वापस मिलने पर सभी शिकायतकर्ताओं ने जनपदीय पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत एनसीआरपी पोर्टल या नजदीकी साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here