फतेहपुर। जिले में यूपी-112 की त्वरित कार्रवाई एक बार फिर लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हुई। थाना हुसैनगंज क्षेत्र के हुसैनगंज-हथगाँव रोड पर 23 अप्रैल 2026 को ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी-5614 बिना देर किए मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हथगाँव पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
समय पर मिली चिकित्सा सहायता से दोनों घायलों की जान बच गई। इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों और सूचना देने वाले व्यक्ति ने यूपी-112 टीम की जमकर प्रशंसा की।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में जिले में यूपी-112 लगातार जनसेवा और सुरक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है।
देखे फोटो।





