गेल उत्कर्ष कानपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा

0
23

कानपुर।गुरुवार को होटल रॉयल क्लिफ में गेल (इंडिया) लिमिटेड के द्वारा प्रेस मीट का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि गेल (इंडिया) लिमिटेड की सीएसआर पहल गेल उत्कर्ष के छात्रों ने जेईई मेन 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक क्षमता का परिचय दिया है। कुल 100 छात्रों में से 96 छात्र जेईई एडवांसड के लिए चयनित हुए हैं,जो देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों की दिशा में उनका अगला महत्वपूर्ण कदम है। इस वर्ष के बैच ने शानदार प्रदर्शन किया,जिसमें सात छात्रों ने 99 पसेंटाइल से अधिक और 37 छाओं ने 95 पर्सटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए। अर्चित साहू केंद्र के टॉपर रहे,जिन्होंने 99.41 प्रतिशत का उत्कृष्ट स्कोर हासिल किया। गेल उत्कर्ष पहल सीएसआरएल के सहयोग से बच्चों को 11 महीने की नि:शुल्क आवासीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण दिया जाता है। 2009 में गेल उत्कर्ष सुपर-100, कानपुर प्रोजेक्ट शुरू कर गेल इण्डिया पथ प्रदर्शक रहा है। कानपुर केंद्र की सफलता के बाद,गेल ने हल्‌द्वानी (2018) में और बनारस (2021) में समान परियोजनाओं की शुरुआत की जो कि केवल लड़कियों के लिए समर्पित केंद्र है और जहां इंजीनियरिंग व मेडिकल दोनों की तैयारी कराई जाती है। शुरुआत से अब तक इस पहल से 1,479 छात्र लाभान्वित हुए हैं। इनमें से 445 ने आई आई टी, 422 ने एनआईटी और 476 ने देश के अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश पाया है जो इस कार्यक्रम के दीर्घकालिक प्रभाव को दर्शाता है। गेल उत्कर्ष केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है,बल्कि यह छात्रों के जीवन में आत्मविश्वास,दिशा और नए अवसरों का संचार करता है। यहां से निकले छात्र आज देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों और अग्रणी कंपनियों में अपनी पहचान बना रहे है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here