कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से बची दो जानें

0
38

सरसौल,कानपुर।प्रयागराज नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम नरवल मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। गनीमत रही कि महाराजपुर पुलिस और स्थानीय लोगों की फुर्ती से कार में फंसे दोनों युवकों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कैसे बची जान।
डिजायर कार कानपुर से फतेहपुर जा रही थी। नरवल मोड़ स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर अचानक ब्रेक लगाने से कार का संतुलन बिगड़ा और वह खंती में जा गिरी। चीख-पुकार सुनते ही आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस-ग्रामीण बने फरिश्ते।
महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गंभीर रूप से घायलों को कार से निकालकर तुरंत अस्पताल भिजवाया गया।

सड़क सुरक्षा का संदेश।
हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन से कार को खंती से बाहर निकलवाया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने लोगों से हाईवे पर गति सीमा का पालन करने और अचानक ब्रेक न लगाने की अपील की।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here