ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर में किया क्षेत्र भ्रमण, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

0
11

ग्वालियर,मध्यप्रदेश। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर के वार्ड क्रमांक-7 में भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराने के निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री ने बृजमोहन तेल मिल वाली गली, इंद्रा नगर एवं खरगेश्वर मंदिर मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों से चर्चा की और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान मंत्री तोमर ने सड़कों, सीवर लाइन और विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवर लाइनों की सफाई प्राथमिकता से कराई जाए और जहां पाइपलाइन चोक हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए। साथ ही सड़कों की पेच रिपेयरिंग का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए।
इंद्रा नगर में निरीक्षण के दौरान मंत्री तोमर बुजुर्ग महिला सावित्री प्रजापति के घर पहुंचे, जहां उन्होंने जमीन पर बैठकर उनकी समस्या सुनी और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सादगी का परिचय देते हुए उनके साथ बैठकर भोजन भी किया।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, संबंधित एसडीएम, नगर निगम एवं विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here