बिल्हौर पुलिस की कार्रवाई: चोरी के जेवरात के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

0
26

कानपुर। थाना बिल्हौर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में सफेद धातु (चांदी) के आभूषण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 17 अप्रैल 2026 को पुलिस आयुक्त के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना बिल्हौर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 102/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त शकील पुत्र सलीम (निवासी मोहल्ला खानजादा कस्बा बिल्हौर) एवं मोहम्मद इकबाल उर्फ बिल्ला (निवासी मोहल्ला फैयाज नगर कस्बा बिल्हौर) को अनुपपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने कस्बा बिल्हौर स्थित एक दुकान से जेवरात चोरी करने की बात स्वीकार की। इस संबंध में 16 अप्रैल 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था।
👮‍♂️ बरामदगी में शामिल: पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 2 हसली, 2 चेन, 2 झुमके, 4 कड़े, 1 पायल, 6 बिछिया, 1 हेयर क्लिप, 4 अंगूठी सहित अन्य चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा एक आधार कार्ड, आयुष्मान हेल्थ कार्ड और बैंक पासबुक भी बरामद हुई है।
दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और इनके खिलाफ पूर्व में भी संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
👮 कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here