कानपुर में घर की दीवार काटकर चोरीः नकदी और सोने का लॉकेट लेकर चोर फरार

0
114

सरसौल,कानपुर।महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में एक घर में सेंधमारी कर चोरों ने नकदी और सोने का लॉकेट चुरा लिया। चोर देर रात घर की पिछली दीवार काटकर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया।

यह घटना रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई। चोर खेतों के रास्ते से घर तक पहुंचे। उन्होंने घर की पिछली दीवार को काटा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद, चोरों ने कमरे में रखे दो बक्सों के ताले तोड़ दिए। पीड़िता माया, जो सूरज की पत्नी हैं, जानकारी दी गई कि, चोरों ने घर से बीस हजार रुपये नकद और एक सोने का लॉकेट चुराया। चोरी के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के खेतों और रास्तों की भी छानबीन कर रही है।

पुलिस फिलहाल चोरों की तलाश में जुटी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here