स्वास्थ्य विभाग ने हृदयखेड़ा में स्वास्थ्य शिविर लगायाः विधायक सतीश महाना के निर्देश पर जांच, इलाज और दवा वितरण

0
101

सरसौल,कानपुर। विकासखंड स्थित,शिशुपुर मजरा हृदयखेड़ा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मरीजों का इलाज, जांच और दवा वितरण किया गया। यह कैंप 11 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुआ। यह शिविर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के निर्देश पर आयोजित किया गया था। भाजपा जिला मंत्री विनय मिश्रा ने अधीक्षक महोदय से वार्ता कर ग्राम हृदयखेड़ा में स्वास्थ्य कैंप लगाने का आग्रह किया था। डॉ. राममिलन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। टीम ने विभिन्न बीमारियों की जांच की और आवश्यक दवाएं वितरित कीं।जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा अजय प्रताप सिंह , के द्वारा कैंप में मरीजों की मदद की गई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here