सजेती पुलिस पर लुटेरों ने झोंकी फायर,एक के पैर में लगी गोली दूसरा गिरफ्तार; तीसरे मौके से फरार की तलाश में जुटी पुलिस

0
102
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।सजेती थाना क्षेत्र मंगलवार की सुबह तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई सजेती से बरीपाल रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। गोली पुलिस जीप की विंड स्क्रीन में लगी।सजेती पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली बाइक सवार बदमाश के दाएं घुटने के नीचे पैर में लगी। वह बाइक समेत घायल होकर गिर गया। घायल बदमाश की पहचान थाना घाटमपुर क्षेत्र के रहमपुर निवासी दीपक गौतम के रूप में हुई। जिसे सजेती पुलिस ने सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया गया बदमाशों के साथ आई एक अल्टो कार सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर में जा घुसी कार से एक बदमाश भागने में सफल रहा,जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान फतेहपुर जनपद के गोलू गुप्ता के रूप में हुई है। सूचना पर मौके पर कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी और एसीपी रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी कमलेश राय के अनुसार, दोनों बदमाश गैंगस्टर में वांछित हैं और उनका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस ने बाइक और अल्टो कार को कब्जे में ले लिया है।सजेती थानाध्यक्ष कमलेश राय ने बताया कि लुटेरे हमीरपुर जिले से कार चोरी करके लाए थे। उन्होंने कार नंबर से रजिस्ट्रेशन का पता करके कार मालिक आशीष सचान को फोन किया तो कार मालिक ने बताया कि उनकी हमीरपुर के भिलावा में बैट्री की दुकान है। कार दुकान के पास खड़ी बीते एक फरवरी को देर शाम अज्ञात चोर कार चोरी कर ले गए थे, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने हमीरपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि लुटेरे के पास से मिली बाइक सेन पश्चिम पारा क्षेत्र से चोरी हुई है। सजेती पुलिस ने सेन पश्चिम पारा पुलिस से चोरी के मुकदमे की जानकारी मांगी है। सजेती पुलिस से लुटेरों की मुठभेड़ के बाद जांच के एक के बाद एक नए खुलासा हो रहे हैं पुलिस की जांच में सामने आया है,कि पैर में गोली लगने के बाद पकड़े लुटेरे के ऊपर कानपुर के बर्रा व फतेहपुर जिले के बकेवर थाने से गैंगस्टर सहित लूट के मामले में कई महीनों से वांछित चल रहे है। हालांकि मुठभेड़ की सूचना मिलने पर बर्रा और बकेवर थाने की पुलिस ने सजेती पुलिस से संपर्क कर लुटेरों का अपराधिक इतिहास साझा किया है। उनके द्वारा दी गई जानकारी में यह आया कि कई बार घाटमपुर थाना क्षेत्र के रहमपुर गांव में दबिश दी गई पर अपराधी नहीं मिले थे। घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों लुटेरों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। यह कानपुर के बर्रा और फतेहपुर जिले बकेवर थाने से गैंगस्टर एक्ट सहित लूट के मामले में कई महीनों से फरार चल रहे थे। दोनों से गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है। जिससे इनके द्वारा की गई घटनाओं का सकुशल खुलासा किया जा सके।

घटना स्थल पर मौके पर खड़ी चोरी की कार।
 घटना स्थल पर मौके पर पड़ी चोरी की बाइक।
मौके पर पहुंचे डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसीपी रंजीत सिंह।
दाएं पैर में गोली लगने से घायल बदमाश।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here