डंपर ने कार में मारी टक्कर,रोकने पर कार सवार को कुचलकर भागा मौत

0
105
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।सजेती थाना क्षेत्र के आनूपुर मोड़ के पास डंपर ने कार में पीछे से टक्कर मारी तो कार सवार ने डंपर का पीछा करके हमीरामऊ ढाबे के पास रोकने का प्रयास किया तो डंपर चालक युवक को टक्कर मारते हुए कुचलकर भाग निकला जिससे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।

सजेती थाना क्षेत्र के मवई भच्छन गांव निवासी 40 वर्षीय महेंद्र पाल सिंह गांव के ही अपने साथी मोहित पुत्र अवध विहारी के साथ पत्नी कृष्णा सिंह को अपनी ससुराल बांदा के कनवारा वापस लौट रहे थे। जैसे ही आनूपुर मोड़ के पास पहुंचे तभी पीछे से डंपर ने कार में टक्कर मार कर भागने लगा। कार सवारों ने डंपर का पीछा करके हमीरामऊ के आगे ढाबे के पास कार खड़ीकर डंपर को रोकने का प्रयास किया। तो डंपर चालक ने युवक को टक्कर मारते हुए कुचलकर भाग निकला। हादसे में महेंद्र पाल सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुःखद घटना से परिजनो का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक महेंद्रपाल सिंह के दो बेटे हैं! सजेती थानाध्यक्ष कमलेश राय ने बताया कि परिजनो को सूचना देने के साथ मृतक के शव पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे विधिक की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक महेंद्रपाल सिंह की फोटो फाइल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here