शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया ईद उल फितर का त्योहार,ईदगाह में नमाजियों की भारी भीड़, प्रशासन रहा मुस्तैद

0
107
Oplus_131072

कानपुर। सोमवार को बेनाझाबर स्थित बड़ी ईदगाह में सुबह 8 बजे से पहली शिफ्ट की नमाज शुरू हुई।
नमाजियों की भारी भीड़ के कारण ईदगाह के गेट बंद करने पड़े। व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ईदगाह कमेटी ने वॉलिंटियर्स की तैनाती की है। दूसरी शिफ्ट में ईद-उल-फितर का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। ईदगाह में सुबह नमाज अदा की गई जिसमें हजारों मुस्लिम जन शामिल हुए। वही नमाज के बाद देश में अमन,भाईचारा और एकता की दुआ माँगते हुए लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया।
वही ईद-उल-फितर के अवसर पर पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी द्वारा मुस्लिम भाइयों को दिली मुबारकबाद पेश की गयी। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार एवं जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ कानपुर नगर के विभिन्न ईदगाहों,मस्जिदों एवं मुख्य मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क एवं मुस्तैद रहें तथा आमजन को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही सेंट्रल जोन स्थित मरकज़ी ईदगाह पहुंचकर पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने बच्चों को स्नेहपूर्वक गोद में उठाकर ईद की मुबारकबाद दी तथा मुस्लिम पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों एवं नमाजियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) हरीश चन्दर,पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) एस. एम. कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) दिनेश त्रिपाठी तथा स्थानीय पुलिस बल भी उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here