शहीद स्मारक में ध्वज फहराते हुए 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का किया गया आयोजन

0
103
Oplus_131072

कानपुर। रोटरी क्लब कानपुर द्वारा आज रोटरी शहीद स्मारक फूलबाग मे ध्वज फहराते हुए 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रोटरी शहीद स्मारक के 50वर्ष पूर्ण होने पर विशेष संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।

इस कार्यक्रम में रिदम ग्रुप की संयोजक सीमा ढींगरा के नेतृत्व में झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई के साहस की कथा को नाट्य के माध्यम से जीवंत कर शानदार प्रस्तुति देकर देशभक्ति की अलख जगाई गई।
डॉ रोनल कुमार,डॉ रोहन कुमार, अनाईशा और रेहान ने सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी पर नृत्य किया तथा चंद्रलेखा ने मेरा देश एवं अंजलि श्रीवास्तव ने देश मेरा रंगीला गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील चक द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात सचिव दीपक अग्रवाल ने आगे के कार्यक्रमों की सूचना की जानकारी दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रूफ़ी वक़ी,सी के अरोड़ा,आर एस ग्रोवर,अनुराग कपूर, सुरेंद्र गुप्ता,पी एन जैन, जिम्मी भाटिया, योगेंद्र कुमार,ललित अग्रवाल,देवांश भाटिया,मकसूद खान आदि मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here