शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान

0
112
Oplus_131072

कानपुर। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में नव वर्ष के दृष्टिगत कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख स्थानों पर चेकपॉइंट्स स्थापित किए गए, जहां ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से जांच की गई। पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में सभी जोन पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी और सेंट्रल में यह अभियान सख्ती से लागू किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की गई।
नागरिकों से यह भी अपील है किया गया है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी पूर्वक हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here