अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में धूमधाम से बजरंगबली मूर्ति स्थापना का किया गया आयोजन

0
107
Oplus_131072

सरसौल,कानपुर।भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीय के शुभ अवसर पर विकास खण्ड सरसौल के अंतर्गत माँ गंगा के पावन तट पर स्थित ग्राम पंचायत  नागापुर में बने परशुराम मंदिर में श्री हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री गणेश जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर इंडियन आइडल विजेता शिवा चौधरी ने भजनों से भक्तों का मनमोह लिया।
यह कार्यक्रम चाणक्य वंशज सेवा समिति द्वारा आयोजित कराया गया था।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से शुरू किया गया।


भगवान परशुराम जी को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए पूजा किया गया। तत्पश्चात श्री हनुमान जी एवं गणेश जी की मूर्ति की स्थापना कार्यक्रम का  आयोजन किया गया तथा  सभी भक्तों ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ का मनमोहक आयोजन भी किया गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, प्रत्याशी सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने भी मंदिर में पहुंचकर भगवान को पुष्प अर्पित करते हुए  दर्शन प्राप्त किया। शाम को भजन गायिका शिवा चौधरी ने अपने भजनों से ऐसा समां बांध दिया कि लोग रात तक भजनों में झूमते नजर आ रहे थे। भजन संध्या में

 सजा दो घर गुलशन सा मेरे घर राम आए हैं।

आदि भजनों से मौजूद जनमानस का मन मोह लिया। आये हुए सभी भक्तों ने परशुराम भगवान एवं हनुमान जी व माँ गंगा की आरती प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्रा, पंडित  केशव वैष्णव जी(मध्य प्रदेश) , पंडित विजय वैष्णव,पंडित अभिषेक वैष्णव,पंडित रमेश चंद्र शुक्ला करौली सरकार, बीएनडी कॉलेज के प्राचार्य विवेक द्विवेदी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी, निर्मल तिवारी, दिनेश अवस्थी, उमेश शुक्ला, रज्जन शुक्ला,संजय द्विवेदी, राम बाबू त्रिपाठी, राजू पांडे, वैभव त्रिपाठी, दीपू अवस्थी,आदि भक्त उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here