कानपुर। लेडी जेसी विंग जेसीआई कानपुर की ओर से मॉलिक्यूल में ‘बिडैजल फ्यूजन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने क्राफ्ट वर्कशॉप, ओपन माइक, लाइव म्यूजिक और डांस का आनंद लिया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने ग्लास को रचनात्मक अंदाज में सजाया, वहीं ओपन माइक के जरिए गायन, कविता, कहानी और अन्य प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को बिना किसी प्रतियोगिता या झिझक के अपनी पहचान और हुनर को खुलकर व्यक्त करने के लिए मंच प्रदान करना रहा। लेडी विंग चेयरपर्सन विजेता शर्मा ने बताया कि संस्था की ओर से स्वास्थ्य शिविर, अन्नदान और महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न सामाजिक एवं कल्याणकारी गतिविधियां लगातार आयोजित की जाती हैं। इनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा समाज में नेतृत्व के अवसर प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ ही तीज महोत्सव, सावन उत्सव और विभिन्न पर्वों के आयोजन के माध्यम से महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए आईडब्ल्यूसीके रॉयल्स की अध्यक्ष श्वेता गुप्ता और एआईडब्ल्यूसी की अध्यक्ष वीना पांडे भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
आयोजन में लेडी विंग चेयरपर्सन विजेता शर्मा, श्वेता अग्रवाल, डॉ. सुमी गर्ग, गीता गुप्ता, आयुषी गुप्ता, उत्कर्षा अग्रवाल, संगीता झंवर, रिचा अग्रवाल, अंजू गोयनका, सोनिया अग्रवाल, अनुशुभा, सिखा, शेफाली, राशि, सुविधा, सारिका और सोनिया गुप्ता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आपकी खबर • आपकी आवाज़
आपके क्षेत्र की खास खबर, जनसमस्या या जनहित से जुड़ी जानकारी हमें भेजें।
📱 WhatsApp: 9428945429
📧 Email: navhindustanpatrika@gmail.com
नव हिन्दुस्तान पत्रिका
सच्ची और निष्पक्ष खबरों के लिए पढ़ते रहें




