उत्तर प्रदेश में अपनी पहली ऑल-रेंज डीलरशिप का उद्घाटन किया

0
44

कानपुर।भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन निर्माता और भारत सरकार की ऑटो पीएलआई योजना के तहत एक चैंपियन ओईएम कंपनी, एका मोबिलिटी ने आज स्टेलर मोबिलिटी के साथ साझेदारी में कानपुर, उत्तर प्रदेश में अपनी पहली ऑल-रेंज डीलरशिप का उद्घाटन किया। यह उपलब्धि उत्तरी भारत में एका के बिक्री, वितरण और सेवा नेटवर्क के विस्तार और टिकाऊ वाणिज्यिक परिवहन को अपनाने में तेज़ी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भौंती, चकरपुर स्थित यह डीलरशिप एका की संपूर्ण बॉर्न इलेक्ट्रिक रेंज की पेशकश करेगी, जिसमें इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स छोटे वाणिज्यिक वाहन , इलेक्ट्रिक बसें और 55 टी हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रक शामिल हैं।डीलरशिप का उद्घाटन एका मोबिलिटी के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता ने एका मोबिलिटी के ग्रुप प्रेसिडेंट अरिहंत मेहता, बिजनेस हेड एवं चीफ ग्रोथ ऑफिसर रोहित श्रीवास्तव और स्टेलर मोबिलिटी से जसप्रीत सिंह व आशीष जाखोडिया की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर, एका मोबिलिटी के संस्थापक एवं चेयरमैन,डॉ. सुधीर मेहता ने कहा, “स्टेलर मोबिलिटी के साथ मिलकर कानपुर में अपनी पहली डीलरशिप खोलकर,हम उत्तर प्रदेश में अपने व्यापारिक ग्राहकों के लिए मजबूत और सुलभ रिटेल ईकोसिस्टम बना रहे हैं। जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक कमर्शियल गाड़ियों की मांग बढ़ रही है, इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान और फायदेमंद बनाने के लिए बढ़िया सर्विस, स्पेयर पार्ट्स और लंबे समय तक गाड़ियों की देखभाल बहुत ज़रूरी है। एका का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027 तक बीस से ज़्यादा राज्यों में दो से अधिक डीलरशिप खोलना है, ताकि देशभर के बड़े ट्रांसपोर्ट केंद्रों में बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। एका भारत में एक ऐसा ओईएम है जो थ्री-व्हीलर्स से लेकर 55-टन के हैवी-ड्यूटी ट्रकों तक वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों की पूरी श्रृंखला पेश करता है। ये सभी वाहन सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ सोच का समर्थन करते हुए भारत में ही डिज़ाइन,इंजीनियर और निर्मित किए गए हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here