मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत459 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया

0
46

उन्नाव।गत दिवस समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत डॉ वीरेंद्र स्वरूप मेमोरियल ट्रस्ट गु्रप आॅफ इन्स्टीट्यूशन एजुकेशन सेंटर के प्रांगण में 459 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें से 457 जोड़े (सामान्य वर्ग के 16, अन्य पिछड़ा वर्ग के 133, अनु0जाति के 308 ) का हिन्दू विवाह रीति से विवाह और 02 जोड़ों का मुस्लिम रीति से निकाह कराया गया, जिसमें विधानसभा मोहान के 161 जोड़ो, विधानसभा बांगरमऊ के 66 जोड़े, विधानसभा सफीपुर के 54 जोड़े, विधानसभा पुरवा के 75 जोड़े, विधानसभा सदर के 70 जोड़े तथा विधानसभा भगवन्त नगर के 33 जोड़े उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन सिंह, मोहान विधायक श्री बृजेश रावत, पुरवा विधायक श्री अनिल सिंह तथा सदर विधायक के प्रतिनिधि श्री प्रखर गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी महोदया सुश्री कृतिराज, परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0 श्री तेजवंत सिंह एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री श्रीप्रकाश पाण्डेय द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री श्रीप्रकाश पाण्डेय द्वारा अवगत कराया गया कि जोड़ों को विवाह की सुविधा के अतिरिक्त ₹64000 कन्या के खाते में उपलब्ध कराए जाएंगे, ₹21000 की धनराशि से वैवाहिक जीवन के आरम्भ के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है तथा ₹15000 की धनराशि वैवाहिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु व्यय किया गया। इस अवसर पर जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन सिंह, मोहान विधायक श्री बृजेश रावत एवं पुरवा विधायक श्री अनिल सिंह ने कहा की बेटियों के सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार हर समय साथ है। विवाह के उपरांत सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक,डी0आर0डी0ए0 श्री तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री देव कुमार चतुर्वेदी, डीपीआरओ श्री श्रीकांत यादव, डी0सी0 मनरेगा श्री मुकेश कुमार, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 श्री भानु प्रताप सिंह, उपनिदेशक कृषि श्री रवी चन्द्र प्रकाश, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अभिषेक पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय कुमार राय, खंड विकास अधिकारी, सिकंदरपुर सरोसी श्री फहद आलम, खंड विकास अधिकारी दीपशिखा वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कु0 राधा, खण्ड विकास अधिकारी निशा सागर, खण्ड विकास अधिकारी रवि राय शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी डा0 संतोष श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, श्री सौरभ वर्मा, श्री दीपांशु, श्री नितिन सिंह, श्री अनुपम सिंह समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी और वर वधू के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री आलोक अवस्थी द्वारा किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here