असोहा, उन्नाव।आज कल निजी स्कूलों में जहां शिक्षा के नामपर लोगों नें लूट सी मचा रंखी है बेहद या फिर यह कहां जाए कि शिक्षा का महंगा ब्यवसाय हो रहा है तो वही असोहा ब्लाक क्षेत्र के चंदन खेड़ा स्थित पंडित प्रेमशंकर त्रिपाठी गर्ल्स कालेज के प्रबन्धक मनोज त्रिपाठी गरीब असहाय तथा अनाथ दिव्यांग बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रहे हैं जो अपने आप में एक मिशाल है,प्रबंधक मनोज त्रिपाठी क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी भी
है तथा असोहा ब्लाक के 40
सालो तक ब्लाक प्रमुख रहे पंडित प्रेमशंकर त्रिपाठी के भतीजे भी है, मनोज त्रिपाठी ने बताया कि उनके ताऊ पंडित प्रेम शंकर त्रिपाठी तथा पिता रामशंकर त्रिपाठी के द्वारा यह संकल्प लिया गया था कि क्षेत्र के गरीब बच्चे भी शिक्षा से बंचित न हो।गौर रहे कि यह त्रिपाठी परिवार कांथा से लेकर चंदन खेड़ा तथा लखनऊ में भी कयी शिक्षण संस्थान चला रहा है, कांथा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कालेज के भी संस्थापक यही त्रिपाठी परिवार ही है।




