एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिसकर्मियों की अनुशासन व दक्षता का किया निरीक्षण

0
56

उन्नाव।जनपद उन्नाव में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री जय प्रकाश सिंह ने परेड की सलामी ली और परेड का गहन निरीक्षण किया।

परेड में पुलिस लाइन का समस्त बल, विभिन्न कार्यालयों तथा जनपद के विभिन्न थानों में नियुक्त पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। एसएसपी ने परेड की अनुशासनात्मक व्यवस्था, वर्दी की सुसज्जता, टर्नआउट एवं पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, समयबद्धता और उच्च स्तर की पेशेवर कार्यशैली बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि नियमित साप्ताहिक परेड का उद्देश्य पुलिस बल को शारीरिक रूप से फिट, अनुशासित एवं हर परिस्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार रखना है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार, बेहतर कानून-व्यवस्था तथा उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन श्री सचिन राय भी मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में परेड का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here