डॉक्टर और सीए समाज की प्रगति के मजबूत आधार : चाणक्य गुप्ता

0
52

कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ न्यू कानपुर की ओर से रविवार को तिलक नगर स्थित कनिष्क हॉस्पिटल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे (सीए डे) के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया।
समारोह में डॉ. रवी गर्ग, डॉ. पीयूष मिश्रा, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. राजीव कैंट तथा सीए साहिल गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों को सम्मान प्रदान किया गया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन चाणक्य गुप्ता ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया, जबकि क्लब सचिव रोहित गुप्ता ने स्मृति-चिन्ह भेंट कर सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष चाणक्य गुप्ता ने कहा कि रोटरी केवल एक सामाजिक संस्था नहीं, बल्कि सेवा भाव से जुड़े लोगों का परिवार है। उन्होंने कहा कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और समाज के कमजोर वर्गों की सहायता जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। रोटरी का उद्देश्य समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाना है तथा जनहित के कार्यों को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में रोटेरियन नंदनी तिवारी, श्वेत गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पंकज गुप्ता, संगीता गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, भावना मेहता, राजीव मेहता, प्रशांत गुप्ता, सोनल गुप्ता, सोनी रस्तोगी और राजकुमार रस्तोगी सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here