बाइकों की आमने सामने भिड़ंत मे एक की मौत,एक् घायल

0
38

असोहा, उन्नाव।सोमवार रात थाना क्षेत्र के भवलिया गांव निवासी कुलदीप मौर्या 35 वर्ष पुत्र शिवशंकर दीवानखेड़ा स्थित दूध देरी मे दूध देने जा रहा था। रास्ते मे क़ालूखेड़ा -असरेन्दा मार्ग पर भवलिया गांव की मोड के पास सामने से आ रहे बाईक सवार थाना क्षेत्र के रैनापुर निवासी शिवनंदन से भिड़ंत हो गयी।जिसमें दोनों बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंचे कुलदीप के परिजन क़ालूखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल ले गये जहां हालत गंभीर देख परिजन ट्रामा सेंटर लखनऊ ले गये जहां पर ईलाज के दौरान कुलदीप की मौत हो गयी।जबकि शिवानन्दन को पुलिस ने असोहा सीएचसी पहुंचाया।डाक्टर ने शिवनंदन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां पर ईलाज चल रहा हैं। बाईक सवार हेलमेट नहीं लगाये थे।कुलदीप खेती करके परिवार का पालन पोषण करता था और परिवार का एकलौता बेटा था। कुलदीप की मौत से पिता शिवशंकर ,मां शिवरानी ,पत्नी मैत्री बेहाल हैं।कुलदीप के 6वर्ष की बिटिया नित्या और 3 वर्ष का बेटा सामर्थ्य हैं।
एसओ फूल सिंह ने बताया की बाइकों की टक्कर मे कुलदीप की मौत हुई हैं।बाइकों को कब्जे मे ले लिया गया हैं।अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली हैं।

देखे फोटो।

मृतक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here