अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) द्वारा चौराहा का विस्तृत निरीक्षण किया

0
64

कानपुर। 26 जून को मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा महोदय द्वारा दम मदार मजार, मछरिया एवं बाबूपुरवा कब्रिस्तान चौराहा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में निकाले जा रहे ताजिया जुलूस मार्गों का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं संवेदनशील/अतिसंवेदनशील स्थलों पर की गई पुलिस बल की तैनाती का गहन जायजा लिया। साथ ही मार्गों पर बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन, पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता, महिला सुरक्षा दलों की सक्रियता एवं लगातार पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से सतत निगरानी रखी जा रही है तथा पुलिस कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित कर पूरे क्षेत्र पर प्रभावी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जुलूस पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल विधिक एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ लगातार गश्त एवं निगरानी जारी है तथा संपूर्ण क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल पूर्ण रूप से मुस्तैद है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here