कानपुर की दो युवा प्रतिभाओं ने बढ़ाया यूपी का गौरवः MY Bharat के राष्ट्रीय युवा संसद में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

0
51

कानपुर की दो युवा प्रतिभाओं ने ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ द्वारा संसद भवन में आयोजित राष्ट्रीय स्तर विकसित भारत युवा संसद 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देशभर से चयनित युवाओं ने भाग लिया।

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ विभाग द्वारा यह कार्यक्रम 15 से 17 जून 2026 तक नई दिल्ली स्थित संसद भवन में आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।

इस राष्ट्रीय आयोजन में कानपुर की खिजरा खान को कार्यक्रम की आधिकारिक एंकर के रूप में चुना गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से मानवशास्त्र में स्नातकोत्तर कर रहीं खिजरा को संसद के सेंट्रल हॉल में विभिन्न सत्रों और पुरस्कार समारोह के संचालन का अवसर मिला। उन्होंने अपने प्रभावशाली मंच संचालन किया इसी मंच पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कला, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा अनुष्का शुक्ला का चयन राष्ट्रीय स्तर पर स्पीकर के रूप में हुआ। उन्होंने युवा संसद के विभिन्न सत्रों में अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व क्षमता, तार्किक अभिव्यक्ति और नेतृत्व कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

दोनों प्रतिभागियों की यह उपलब्धि उनके शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है। यह दर्शाता है कि ‘MY Bharat’ युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के प्रभावी अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here