सरसौल में धूमधाम से मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,अधिकारियों-कर्मचारियों संग क्षेत्रीय लोगों ने किया योगाभ्यास, प्रशिक्षिका सुनीता ने सिखाए आसन-प्राणायाम

0
48

कानपुर। ब्लॉक परिसर सरसौल में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। सभी ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

योग प्रशिक्षिका सुनीता बाजपेई ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियां सिखाईं। सुनीता ने बताया कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने योग को जीवनशैली में अपनाने का संकल्प लिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here