पंचेश्वर महादेव मंदिर में पांच दिवसीय मूर्ति स्थापना महोत्सव अंतर्गत जलाभिषेक के लिए गंगा तट गई मूर्तियां

0
64

बांगरमऊ,उन्नाव।नगर स्थित प्राचीन श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर में पांच दिवसीय मूर्ति स्थापना महोत्सव का गुरुवार को वैदिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुभारंभ किया गया। महोत्सव के प्रथम दिवस स्थापित की जाने वाली मूर्तियों को पवित्र स्नान एवं जलाभिषेक के लिए नानामऊ स्थित मां गंगा के पावन तट पर ले जाया गया।मंदिर समिति के सदस्य अभिनव दीक्षित ने बताया कि गंगा तट पर रविशंकर दीक्षित जी महराज, आचार्य पं. विमलेश शुक्ला तथा पं. प्रवीण दीक्षित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजन संपन्न कराया गया। रविशंकर दीक्षित महराज ने नगरवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि यह महोत्सव नगर के लिए अत्यंत पुण्यदायी एवं आध्यात्मिक महत्व का आयोजन है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर पुण्य अर्जित करने की अपील की। महोत्सव के प्रथम दिवस मंदिर समिति के प्रमुख सहयोगी पं० अभिषेक शुक्ला, पं० शिवाकांत दीक्षित, पं० रोहित द्विवेदी , सुधीर दीक्षित, राकेश मिश्रा, , नाहर , शुभम गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, भरत दीक्षित, पंकज गुप्ता, रोहित , बव्वा , राकेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here