बीडीओ का चार्ज संभालते ही एक्शन में DDO आत्म प्रकाश रस्तोगी: समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिए गुणवत्ता के निर्देश

0
223

सरसौल,कानपुर।महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड सरसौल के पूर्व BDO रवीन्द्र मिश्रा के बाराबंकी तबादले के बाद विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रशासन ने बुधवार को जिला विकास अधिकारी आत्म प्रकाश रस्तोगी को सरसौल बीडीओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। उन्होंने चार्ज संभालते ही विकास खंड कार्यालय पहुंचकर स्टाफ के साथ बैठक किया । इस बैठक में उन्होंने केंद्र-राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखते हुए मनरेगा, पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन और पंचायत के निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा किया।
DDO आत्म प्रकाश रस्तोगी ने साफ किया कि विकास में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
तत्पश्चात उन्होंने कर्मचारियों से यह भी कहा कि सभी योजना का लाभ सिर्फ असली हकदार तक पहुंचे यही हमारा प्रथम लक्ष्य है तथा कार्य की गुणवत्ता से कोई भी समझौता नहीं होगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here