बांगरमऊ उन्नाव।ज्येष्ठ माह के छठवें मंगलवार को नगर में करीब एक दर्जन स्थलों पर विशाल भंडारा आयोजित किए गए। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए नागरिकों और राहगीरों की भारी भीड़ उमड़ी। नगर के हरदोई उन्नाव मार्ग पर विधायक श्रीकांत कटियार द्वारा पांडाल सजाकर भंडारे में श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। जबकि शहीद जसा सिंह स्मारक भवन के सामने विवेक शर्मा व आदेश शर्मा ने विशाल भंडारा आयोजित कर नागरिकों और यात्रियों को पूड़ी-सब्जी और चावल-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया।
इसी तरह संडीला रोड पर हैप्पी रस्तोगी एवं उनके मित्रों द्वारा भंडारा आयोजित किया गया। पूती चाय वाले ने भी नौनिहाल गंज सब्जी मंडी में भंडारे का प्रसाद वितरित किया। नौनिहाल गंज बाजार स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर चौधरी आशीष सिंह गोलू , सोनू श्रीवास्तव, कमल, उमेश चाय वाले ने संयुक्त रूप से श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया। मोहल्ला टेढ़ी बाजार में सूरज गुप्ता, राजेश रस्तोगी और उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा भी भंडारा आयोजित किया गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर भी भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही नगर के अक्षय रस्तोगी, मोहित चौरसिया, आशीष चौरसिया, ऋषभ जायसवाल, शुभम यादव व आकाशदीप द्वारा भी सुबह से शाम तक अनवरत संचालित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता रहा। उन्नाव रोड पर स्थित सोनालिका एजेंसी में गिरीश कन्नौजिया ने भण्डारे में पूड़ी सब्जी बूंदी का प्रसाद वितरित किया। भंडारे में प्रमुख रूप से संजय शुक्ला, चौ संजीव सिंह, अर्जुन लाल ब्लॉक प्रमुख, शरद अग्रवाल जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार संगठन सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
नगर में आयोजित भंडारों में भारी भीड़ के चलते जेब कतरे भी सक्रिय रहे। विधायक श्रीकांत कटियार के भंडारे में उमड़ी भीड़ के बीच अज्ञात टप्पेबाज ने एक व्यापारी की जेब से 12 हजार रुपए पार कर दिया। इसी तरह भंडारों की भीड़ में जेबकतरों ने कई लोगों की जेबों से पैसे उड़ा दिए।




