सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिये निर्देश

0
53

उन्नाव। में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील कोतवाली सदर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री पंकज गुप्ता माननीय विधायक सदर, श्री घनश्याम मीणा जिलाधिकारी उन्नाव, श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, श्री दीपक यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, श्री क्षितिज द्विवेदी उपजिलाधिकारी सदर तथा प्रशासनिक अधिकारीगणों द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों से समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा जिलाधिकारी उन्नाव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा तहसील परिसर में लगी प्रदर्शिनी का निरीक्षण किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here