निषाद पार्टी के कार्यकर्ताटीओं की कार्यशाला आयोजित

0
57

बांगरमऊ, उन्नाव।नगर के उन्नाव मार्ग पर स्थित एक अतिथि गृह में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताटीओं की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने निषाद जाति के लोगों से राष्ट्रीय जनगणना के जाति कालम में मझवार जाति दर्ज कराने की अपील की।
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मत्स्य पालन एवं निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश के विभिन्न दलों द्वारा निषाद, लोधी निषाद केवट बिंद कश्यप कहार जातियों के वोट लूटे गए। जबकि इन सभी दलों के नेताओं द्वारा वोट के बदले कुछ भी नहीं दिया। इसीलिए इन सभी जातियों के परिवार अनुसूचित जातियों से भी अधिक बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हैं। उन्होंने दावा किया कि अब निषाद और उनकी समकक्ष जातियां सजग हो गई हैं और अपने वोट के अधिकार की कीमत समझने लगी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निषाद और उसकी समकक्ष जातियों को गोलबंद करने का निर्देश दिया। चूंकि मझवार जाति अनुसूचित जाति की सूची में दर्ज है। इसलिए कार्यकर्ताओं से जनगणना में निषाद जाति के स्थान पर मझवार जाति दर्ज कराने हेतु निषादों को जागरूक करने की अपील की। इसके अलावा कार्यशाला में मत्स्य विभाग द्वारा लोगों को मत्स्य पालन की जानकारी दी गई। कार्यशाला में बालकिशोर दुबे जिला मत्स्य अधिकारी और कन्हैया लाल मत्स्य निरीक्षक भी मौजूद रहे। कार्य शाला में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कश्यप, जिला अध्यक्ष बालकिशन निषाद, रामखेलावन निषाद, जिला प्रभारी तोताराम निषाद, उदयभान निषाद, राम भजन निषाद ,राजाराम निषाद प्रधान व राजाराम निषाद आदि सहित निषाद समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here