पड़ाव शुल्क के नाम पर यात्री वाहनों से हो रही जबरन वसूली मुद्दा बना फलाहारी बाबा ने जताई नाराजगी

0
52

बांगरमऊ ,उन्नाव।पडा़व शुल्क के नाम पर नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा यात्री वाहनों से अवैध वसूली जारी है ।इस अवैध वसूली की अब चारों ओर निंदा की जा रही है ।लेकिन अब तक नगर पालिका प्रशासन के कानो पर जूं तक नहीं रेंगी। अवैध वसूली के विरोध में फलाहारी बाबा का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में फलाहारी बाबा नगर पालिका द्वारा करवाई जा रही वसूली के विरुद्ध जमकर बरस रहे हैं।
फतेहपुर चौरासी क्षेत्र स्थित फूलमती मंदिर में निवास करने वाले फलाहारी बाबा किसी काम से यहां आए थे । इस दौरान ई रिक्शा चालकों का दर्द जानकर वह दंग रह गए। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों का पेट भरने के लिए गरीब व्यक्ति किसी तरह लोन लेकर ई रिक्शा खरीदता है । लेकिन जब वह रिक्शा पर सवारियां लेकर पहुंचता है तो नगर पालिका के ठेकेदार उनसे पडाव शुल्क के नाम पर 20- 30 रुपए की वसूली करते है। ऐसी स्थिति में उनके परिवार की जीविका कैसे चलेगी। उन्होंने शासन प्रशासन से अवैध वसूली तत्काल बंद कराए जाने की मांग की है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here