सरसौल,कानपुर ।मेरा युवाभारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार कानपुर नगर के द्वारा सरसौल विकासखंड स्थित उषा पॉपुलर इंटर कॉलेज बौसर में महान क्रांतिकारी वीर विनायक दामोदर सावरकर की 143वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर युवाओं को राष्ट्रवाद से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती
के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित लोगों ने वीर सावरकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष,रानू शुक्ला उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह और उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कॉलेज के प्रधानाचार्य बीपी विद्यार्थी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए वीर सावरकर के त्याग, संघर्ष और देशप्रेम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
पर्यावरण संरक्षण और शहीदों की स्मृति को बनाए रखने के उद्देश्य से कॉलेज परिसर में ‘शहीद स्मृति वाटिका’ के तहत सघन पौधरोपण किया गया।
पर्यावरण संरक्षण और शहीदों की स्मृति को बनाए रखने के उद्देश्य से कॉलेज परिसर में ‘शहीद स्मृति वाटिका’ के तहत सघन पौधरोपण किया गया।
छात्रों के बौद्धिक विकास और इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए “वीर सावरकर और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम” विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीषा ने, द्वितीय स्थान रागनी ने और तृतीय स्थान अस्मित ने प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बीडीसी सनी इंद्रपाल (समाजसेवक), सनी निषाद, ‘मेरा युवा भारत’ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से युवा मंडल अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, राकेश कुमार कश्यप, ऋषभगुप्ता, आकांक्षा शुक्ला, सजोल दीक्षित सहित शिक्षक कपिल, स्वप्निल, सरोज पाली और अविनाश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में विभिन्न युवा मंडलों के सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




