पूर्व अध्यक्ष स्मृति शेष विनय द्विवेदी की अष्टम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई

0
56

कानपुर।हटिया लोहा बाज़ार में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्मृति शेष विनय द्विवेदी की अष्टम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय विनय द्विवेदी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया उनको व्यापारिक समाज के लिए जुझारू योगदान के लिए और लोगो के मदद के लिए कार्यशैली श्रेष्ठ रही है श्रद्धांजलि सभा में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों सामाजिक संगठन के नेताओं और व्यापारी समाज के कर्मठ व्यापारियों ने अपनी सहभागिता की और स्व: विनय द्विवेदी के साथ अपने स्मरण साझा किए कानपुर के मित्र समागम परिवार की ओर से श्रद्धाजंली दी गई स्व: विनय द्विवेदी के पुत्र आयुष द्विवेदी ने सभी गणमान्य लोगो को आभार प्रदर्शित करते हुए स्वागत किया और हटिया बाज़ार पर जो रोड का नाम है उसको विनय द्विवेदी के नाम करने का प्रस्ताव रखा गया। श्रद्धांजलि सभा में सभी आंगतुकों ने स्वर्गीय विनय द्विवेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात लस्सी वितरण का कार्यक्रम हुआ सभा में प्रमुख रूप से कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन सुबोध चोपड़ा, जिलाध्यक्ष आशीष सचान, महामंत्री अनूप तिवारी,लोकसभा प्रत्यासी आलोक मिश्रा,पूर्व विधायक प्रत्याशी सुरेश अवस्थी, विजय शुक्ला,प्रदीप शुक्ला, भारतेंदु पूरी, बार एसोसिएशन के महामत्री बिनय मिश्रा, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश वर्मा महामत्री राजीव यादव, पार्षद अमित गुप्ता,आदर्श गुप्ता, सुधीर शुक्ला,राइटर बाजपेई संजय शुक्ला, राजेंद्र गुप्ता, अंशु बाजपेई, मो अज़ीम, विकास दुबे, मनोज कपूर, सुशील गुप्ता, सिद्धार्थ बगला, आशीष अग्रवाल, राजीव अवस्थी, रमेश बाजपेई, गौरव निगम आदि रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here