कानपुर नगर। कल्याणपुर क्षेत्र में पनकी नहर में कूदे अज्ञात युवक का शव एसडीआरएफ टीम ने तलाश के बाद बरामद कर लिया। घटना के बाद इलाके में हलचल रही, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एसडीआरएफ 37वीं वाहिनी कानपुर नगर के उपनिरीक्षक निखिल कुमार ने थाना पनकी पुलिस को सूचना दी कि नौरैया खेड़ा साइड एक स्थित पनकी नहर पुल के पास एक शव दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी फैक्ट्री एरिया उपनिरीक्षक विमल प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ टीम ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात 9 बजे को थाना कल्याणपुर क्षेत्र के आवास विकास चौकी इलाके में एक अज्ञात युवक के पनकी नहर में कूदने की सूचना मिली थी। इसके बाद से टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी थी। खोजबीन के दौरान नौरैया खेड़ा साइड एक खारजा नहर निकास बिंदु के पास शव बरामद किया गया। मौके पर थाना कल्याणपुर पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Home CHIEF CORRESPONDENT VAIBHAV GUPTA पनकी नहर में कूदे युवक का शव बरामद, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू...




