गांव की प्रतिभाओं को मिला मंच, युवा सम्मान से बढ़ा हौसला

0
92

सरसौल,कानपुर।महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरसौल कस्बे में बने, सुरक्षा कंपटीशन क्लासेज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य,
शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए *युवा प्रतिभा सम्मान समारोह* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख सरसौल डॉ. विजय रत्ना तोमर के द्वारा दीप प्रचलित करके किया गया

इस समारोह में मुख्य रूप से सरसौल और नरवल क्षेत्र के उन छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की है

शिक्षा शेरनी का दूध है
मुख्य अतिथि डॉ. तोमर ने कहा कि युवा शक्ति ही देश की असली पूंजी है। उन्होंने छात्रों से कहा, “शिक्षा शेरनी के दूध जैसी है। जो जितना ग्रहण करेगा, उतना ही दहाड़ेगा। कठिन हालात में भी आत्मनिर्भर बनो और अपने लक्ष्य को मत छोड़ो।”

गरीबी पर हौसले की जीत।
समारोह का सबसे भावुक पल तब आया जब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को मंच पर सम्मान मिला। कई मेधावियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी 90% से ज्यादा अंक हासिल किए। बच्चों की इस उपलब्धि पर माता-पिता की आंखें छलछला आईं।

निःशुल्क कोचिंग का संकल्प।
सुरक्षा कंपटीशन क्लासेज के संस्थापक राज पांडेय के द्वारा जानकारी दी गई कि ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी निःशुल्क कराई जाती है। उनका उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी किसी भी प्रतिभा को आगे बढ़ने से न रोके।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से,राज पांडेय, हर्षित पांडेय, उमेश शुक्ला, अजय मिश्रा, आईबी पांडेय, चुक्कू सिंह और विजय बहादुर उत्तम समेत कई लोग मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here