दिल्ली के भाजपा नेता ने ससुराल के बाहर दी जान, ऑडियो में लगाए गंभीर आरोप

0
25

कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। दिल्ली के नरेला क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष और निजी बैंक कर्मी 38 वर्षीय विनोद कुमार मिश्रा ने ससुराल के बाहर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक ने मौत से पहले करीब 9 मिनट का एक ऑडियो रिकॉर्ड कर परिजनों और पुलिस को भेजा, जिसमें ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, विनोद मूल रूप से कन्नौज के निवासी थे और उनकी शादी करीब 16 वर्ष पूर्व कानपुर के बर्रा निवासी आरती मिश्रा से हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं। बीते कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। 2 अप्रैल को उनकी पत्नी बच्चों और सामान के साथ कानपुर आ गई थी और वापस दिल्ली नहीं लौटी।
बताया जा रहा है कि विनोद कई बार पत्नी को मनाने के लिए कानपुर आए, लेकिन ससुराल पक्ष ने मिलने नहीं दिया। गुरुवार को अयोध्या से लौटने के बाद वह प्रसाद देने ससुराल पहुंचे, जहां फिर विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने घर के बाहर ही जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर उन्हें हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ऑडियो में विनोद ने कहा कि वह मरना नहीं चाहते थे, लेकिन ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से मजबूर होकर यह कदम उठाया। उन्होंने सास, साले समेत कुछ लोगों पर साजिश रचने और पत्नी को भड़काने का आरोप लगाया। साथ ही बच्चों और परिजनों से माफी भी मांगी।
बर्रा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here