उन्नाव।एसपी के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा गाय चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।थाना कोतवाली पर वादी मुकदमा शिवशंकर रावत पुत्र स्व0 राधेलाल निवासी ग्राम सिगंरौसी थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव द्वारा वाइस्तवा अभि0गण द्वारा वादी की गाय चोरी कर लेने के संबंध में थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 252/2026 धारा 303(2)बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के क्रम में आज दिनांक 30.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुद्दूखेडा नई बस्ती को0सदर उन्नाव से अभियुक्तगण 01- सुरेश यादव पुत्र धनीराम यादव नि0 कुद्दूखेड़ा थाना कोतवाली सदर उन्नाव उम्र 22 वर्ष, 02- हिमेश पाल पुत्र पप्पू पाल नि0म0न0 464 मोतीनगर थाना कोतवाली सदर उन्नाव उम्र करीब 20 वर्ष गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी की गाय को बरामद किया गया। बरामद गाय को उसके स्वामी के सुपुर्द किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।




