क्राइम सीरियल से सीखा कत्ल का तरीका, 19 साल के युवक ने की 27 लाख की लूट के लिए हत्या

0
14

कानपुर। कल्याणपुर क्षेत्र में लेक्चरर की पत्नी की हत्या और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। 19 वर्षीय आरोपी ईशू शर्मा उर्फ आर्यन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गए करीब 27 लाख रुपये के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।
डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी के अनुसार, 23 अप्रैल को आवास विकास-1 निवासी लेक्चरर हरेन्द्र सिंह की पत्नी निर्मला (55) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बदमाश घर में रखे कीमती जेवरात लेकर फरार हो गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कम समय में अमीर बनना चाहता था। उसने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है और बेहतर नौकरी न मिलने के कारण अपराध का रास्ता चुना। आरोपी ने कबूल किया कि उसे क्राइम आधारित टीवी सीरियल देखने का शौक था और वहीं से उसने वारदात का तरीका सीखा। आरोपी पहले उसी मोहल्ले में रह चुका था और उसे जानकारी थी कि घर में बुजुर्ग दंपति अकेले रहते हैं। उसने ड्रोन गिरने का बहाना बनाकर घर में प्रवेश किया। उस समय घर में निर्मला देवी अकेली थीं। आरोपी ने पहले गला दबाया और फिर चाकू से हत्या कर दी।
मोबाइल और वाहन का नहीं किया इस्तेमाल
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने जानबूझकर मोबाइल और वाहन का इस्तेमाल नहीं किया, ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। वारदात के बाद वह पैदल ही घर पहुंचा और पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर गमछा डाल रखा था।
पुलिस ने 12 टीमों का गठन कर करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में भगवा गमछा ओढ़े युवक की पहचान के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने लूटे गए जेवर कपड़े की पोटली में बांधकर छत पर बने टॉयलेट के पाइप में छिपा दिए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तार के सहारे पोटली बाहर निकाली, जिसमें सभी जेवर सुरक्षित बरामद हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की योजना दंपति दोनों की हत्या कर लूटपाट करने की थी, लेकिन घटना के समय पति के घर पर न होने के कारण वह केवल महिला को ही निशाना बना सका। मृतका की बेटी पूजा सिंह ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि 48 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी सराहनीय है।
बरामद जेवरात:
सोने की चेन, कंगन, मंगलसूत्र, हार, चूड़ी सहित कई आभूषण कुल अनुमानित कीमत: करीब ₹27 लाख का सोने का बिस्किट भी बरामद।

देखे वीडियो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here