जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर: अंधेरे में मोबाइल टॉर्च से हुआ मरीज का इलाज

0
28

फतेहपुर।के जिला अस्पताल की लचर व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। ताजा मामला तब सामने आया जब अस्पताल में बिजली गुल हो जाने के बाद मरीज का इलाज मोबाइल टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा। इस दौरान ट्रामा सेंटर पूरी तरह अंधेरे में डूबा रहा और हैरानी की बात यह रही कि बैकअप के लिए लगाया गया जनरेटर भी काम नहीं कर सका।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही साफ देखी जा सकती है। वीडियो में मेडिकल स्टाफ मोबाइल की रोशनी में मरीज का इलाज करते नजर आ रहे हैं, जिससे अस्पताल की तैयारियों और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में इस तरह की समस्याएं कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलकर रख दी है।
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और मरीजों को बेहतर सुविधाएं कब तक मिल पाती हैं।

देखे वीडियो।

नव हिन्दुस्तान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here