क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली सदर का औचक निरीक्षण

0
8

उन्नाव।दीपक यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली सदर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, भोजनालय, हवालात, मालखाना, अभिलेखागार एवं थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की प्रविष्टियों का परीक्षण किया गया तथा उनकी गुणवत्ता एवं अद्यतन स्थिति के संबंध में संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं कार्यालयीन कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाए जाने पर विशेष बल दिया गया। श्री दीपक यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा उपस्थित पुलिस बल को अपने दायित्वों के प्रति सजग एवं उत्तरदायी रहते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here