विद्यालय के छात्र-छात्राएँ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं

0
37

कानपुर।रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कालेज बिठूर ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करते हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं का शत-प्रतिशत परिणाम घोषित किया है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएँ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जिससे विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के शिक्षक निखिल बाजपेयी एवं दीपक कुमार ने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। विद्यालय के प्रबंधक रोहित मिश्रा ने कहा यह सफलता विद्यार्थियों की कठोर मेहनत,शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने कहा हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक सफलता तक सीमित नहीं,बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। यह परिणाम हमारी उसी प्रतिबद्धता का परिचायक है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here