मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

0
12

देवास,मध्यप्रदेश।विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जनजाति के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, देवास के अनुसार इच्छुक हितग्राही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए https://samast.mponline.gov.in⁠� पर जाकर आवेदन करना होगा।
योजना का लाभ जिले में निवासरत विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के पात्र व्यक्तियों को दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
पात्रता के अनुसार आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच हो। संबंधित वर्ग का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है और आवेदक आयकरदाता नहीं होना चाहिए। इस योजना में शैक्षणिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है।
योजना के अंतर्गत बैंक द्वारा वितरित ऋण पर 6 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिससे लाभार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता मिलेगी।
यह योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य वंचित वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here