उन्नाव।बांगरमऊ नगर के पश्चिमी छोर पर स्थित बाबा बोधेश्वर मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ब्राह्मण परिवारों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर की सेविका ममता तिवारी ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। यजमान संजीव त्रिवेदी एडवोकेट सपत्नीक पूजन पर बैठे। आचार्य पंडित सतीश शास्त्री द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया गया। आरती हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण शंकर शुक्ला अन्ना महाराज, उनके सुपुत्र वरुण शंकर शुक्ला, अशोक त्रिवेदी, अवधेश द्विवेदी, विनोद शुक्ला, ताराचंद्र शुक्ला, करुणा शंकर तिवारी, ऋषि बाजपेई, श्याम जी दीक्षित, अरुण अवस्थी फलाहारी बाबा, प्रियंका अवस्थी, इशांत मिश्रा, सुधीर कुमार मिश्रा, संजय शुक्ला, हरिवंश तिवारी, सुरेश दीक्षित, श्री प्रकाश शुक्ला, अभिषेक तिवारी, मनीष तिवारी, वीरेंद्र अवस्थी, पंडित सतीश दीक्षित, ज्ञानेश द्विवेदी, सर्वेश कुमार, अग्निहोत्री, रामस्वरूप, अवध नरेश शुक्ला, सक्षम शुक्ला, अजय कांत शुक्ला , अवधेश मिश्रा राजू, उपेंद्र अवस्थी, अमरेंद्र अवस्थी, सतीश द्विवेदी, रोहित पांडेय समेत नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




