असोहा,उन्नाव।क्षेत्र के डंडनापुर निवासी श्रीराम का 32 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार किसी कार्य से आज शनिवार सुबह 9 बजे बरौली चौराहे गया था ,ग्यारह बजे वापस घर आते समय बरौली पुरवा मार्ग पर पिपरी मोड़ के पास आवारा जानवर से बाइक सहित टकरा गया , आवारा जानवर के टकराने से बाइक सवार सुनील गिर गया और चोट खा गया ,चोट इतनी गम्भीर थी सुनील की म्रत्यु मौके पर ही हो गई , राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पिपरी प्रधान रामनरेश वर्मा ने पुलिस को सूचना देते हुए म्रतक के परिजनों को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया, थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि आगे की कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी । सुनील दो भाइयो सुमेर कुमार से छोटा था , म्रतक अपने पीछे एक पुत्र आकास व एक बेटी बबली पत्नी बलेश्वरी व माँ रामेश्वरी तथा परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया । सुनील की म्रत्यु से परिजनों का रो रो बुरा हाल है ।




