चारधाम यात्रा–2026: SSP श्वेता चौबे की सख्त और संवेदनशील ब्रीफिंग, आपदा प्रबंधन पर विशेष फोकस

0
27

टिहरी,गढ़वाल(उत्तराखंड)।चारधाम यात्रा–2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने यात्रा ड्यूटी में तैनात पर्यटक पुलिस और अन्य पुलिस बल को विस्तृत ब्रीफिंग दी। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया—ड्यूटी में विनम्रता रखें, लेकिन अनुशासन और दृढ़ता से कोई समझौता न हो।
ब्रीफिंग में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और आपात स्थितियों से निपटने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। SSP ने सभी कर्मियों को सतर्क, संवेदनशील और अनुशासित रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
🟢 व्यवहार और शिष्टाचार पर सख्ती
SSP श्वेता चौबे ने कहा कि यात्रा के दौरान भारी दबाव के बावजूद पुलिसकर्मी धैर्य बनाए रखें और किसी भी स्थिति में “फ्रस्ट्रेट” न हों।
श्रद्धालुओं के साथ मृदु, शालीन और सम्मानजनक व्यवहार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अनुचित व्यवहार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
🟡 सॉफ्ट स्किल और संवाद प्रशिक्षण
यात्रा को सुगम बनाने के लिए पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।
इस दौरान डॉ. राकेश चौधरी और जितेंद्र नौटियाल ने पुलिस को सौम्य व्यवहार, संवाद कौशल और पर्यटकों से बेहतर तालमेल बनाने के गुर सिखाए।
🔴 CPR और प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग
आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉ. अनुराग अग्रवाल द्वारा पुलिस कर्मियों को सीपीआर (CPR) और प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि मौके पर तुरंत जीवन रक्षक सहायता दी जा सके।
🔵 टीम वर्क से सफल होगी यात्रा
SSP ने कहा कि चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं, ऐसे में हर पुलिसकर्मी की भूमिका बेहद अहम है।
उन्होंने सभी को टीम भावना के साथ कार्य करने और यात्रियों को सुरक्षित, सुगम व सुखद अनुभव देने के लिए प्रेरित किया।
जनपद पुलिस ने यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और पुलिस बल पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि चारधाम यात्रा–2026 सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here