उन्नाव। स्थित महावीर फैक्ट्री परिसर में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। अभियान का संचालन महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा, महिला कांस्टेबल पूनम चौधरी तथा परिवार परामर्श केंद्र समिति के प्रभारी डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला श्रमिकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सामाजिक, कानूनी एवं आत्मरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने महिलाओं को बताया कि वे न केवल अपने परिवार की आधारशिला हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।कार्यक्रम में यह संदेश प्रमुख रूप से दिया गया कि आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। चाहे शिक्षा, खेल, विज्ञान, राजनीति या उद्योग का क्षेत्र हो, महिलाएं निरंतर अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में समाज का यह कर्तव्य बनता है कि वह महिलाओं को समान अवसर प्रदान करे और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा दे।




