उन्नाव।में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत दिनांक 16 अप्रैल 2026 को थाना सोहरामऊ क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी हसनगंज तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सोहरामऊ के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा सोहरामऊ स्थित चंद्र शेखर आजाद इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं 181 (महिला सहायता हेल्पलाइन) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें इन सेवाओं के उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।कार्यक्रम में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेष रूप से ऑनलाइन सुरक्षा पर जोर दिया गया। छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, धोखाधड़ी से बचाव एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने के बारे में जागरूक किया गया।




